डाटम पातम जलप्रपात :- जाने अनजाने पक्षिओं की अजीबोग़रीब आवाजों के बिच शांत वन प्रदेश मानसिक थकान में राहत पहुचाने वाला हैं | वृक्षों के झुरमुट के बिच से झाकते हुए सूर्य की सुनहरी रश्मियों द्वारा भूमि पर अद्भुत बेलबूटो अथवा नक्काशी का निर्माण किया गया है | ऊपर से सीतल मंद सुगंधित पवन प्रवाहित होकर अंतरात्मा में आनंद की हिलोरे जगा रही हैं सो अलग | पर अभी तो वो आया भी नहीं है , बस दूर से उस परम सुहावने उपवन के बिच से एक कर्ण प्रिय आवाज बरबस अपनी ओर खिचे जा रही है | ये रही वो पुण्यसलिला और वो रहा हमारा लक्ष्य शिरोमणि जिसके लिए हम इतनी दूर लातेहार से तुबेद - डीहिमुरूप - नवादा - हेरहंज -इनातु व तत्पश्चात ऊबड़ खाबड़ कच्चे रास्तों व झाड़ियों से आवृत सकरी पगडंडियो का दुस्वार गुजार सफ़र तय कर के जिला मुख्यालय से 28 मिल दूर स्थित इस महा दुर्गम, अल्पज्ञात, अवसंरचनात्मक विकास शून्य तथापि परम रमणीय आनंद लोक से संसार के परिचय में वृद्धि कराने की विवशता वश चले आये | ...ये डाटम पातम जलप्रपात नहीं तो और क्या है ? यह 33 किमी लम्बी इसी नाम वाली नदी तथा अमानत नदी के संगम से पांच कि०मि० पहले स्थित है, जो पश्चिमाभिमुख रूप में पतित होती है | लगभग 50 फिट की उच्चाई से 10-15 फिट की चौड़ाई में श्वेत जलधारा के रूप में गिरते हुए यह अद्भुत प्राकृतिक दृश्य का निर्माण करता हैं | ... कितना पवित्र ...कितना साफ - सुथरा... कितना अनोखा ... महा प्रसिद्ध डाटम पातम जलप्रपात की जय | कैसा शीशे जैसा निर्मल जल है इस निर्झर व पास ही इस से निर्मित सर्व परितापहारी जल कुंड का | कैसा भी अवसाद हो इस पवित्र वातावरण के प्रभाव में आते ही छूमंतर हो जाये | किन्तु स्थानीय वन माफिया द्वारा भीसन वन विनाश व वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग के फलस्वरूप पर्यावरण को पहुँच रही अपूर्णीय गंभीर छति के कारण आखिर कब तक बचा रह पायेगा ...? जब तक की यह अद्भुत पारिस्थितिक तंत्र अपने मूल स्वरूप में स्थित है एक बार तो चले आओ | विकाश की अंतहीन प्रतीक्षा मत करो यह मत समझो की सभी आधारभूत सुविधाए उपलब्ध हो जाएंगी तभी हम झरने को अपना दर्शन देंगे | कल करे सो आज कर, आज करे सो अब ... मौका भी है और दस्तूर भी नव वर्ष के अवसर पर जलप्रपात के पास ही स्थित हनुमान व महादेव जी के श्री विग्रहों पर कुछ पत्ते, फूल, फल, जल अदि समर्पित कर आओ.... |
copyright:- Govind Pathak
Latehar Tourism
Contact:- https://latehartourism.com
9470938399
copyright:- Govind Pathak
Latehar Tourism
Contact:- https://latehartourism.com
9470938399