नेतरहाट विद्यालय लातेहार :- इस विद्यालय की स्थापना नवम्बर
1954 में हुई थी। राज्य
सरकार द्वारा स्थापित और गुरुकुल की तर्ज पर बने इस स्कूल में अभी भी प्रतियोगिता
परीक्षा के आधार पर प्रवेश मिलता है। यहाँ 10 -12 आयुवर्ग के बच्चों
को प्रवेश दिया जाता है, और लड़कों को उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के लिए तैयार किया
जाता है। पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए, आज तक शिक्षकों को
श्रीमानजी और मातजी के रूप में संबोधित किया जाना जारी है। यहाँ छात्रों के लिए 21 छात्रावास ऐसे जो आश्रमों की तरह हैं। खेल स्कूल के पाठ्यक्रम का एक अभिन्न
अंग है, जिसमें छह फुटबॉल मैदान, 14-15 वॉलीबॉल कोर्ट और
लॉन टेनिस के लिए दो मैदान हैं। छात्रों की वर्तमान वार्षिक प्रवेश क्षमता 100 है। यहाँ के छात्रों ने अनेकानेक क्षेत्रों में इस विद्यालय की कीर्ति-पताका
लहरायी है। कई शीर्ष के नौकरशाह और टेक्नोक्रेट इसी विद्यालय से पढ़ कर निकले हैं।
लावापानी जलप्रपात, लोहरदगा.
झारखण्ड में अनेक ऐसे अद्भुत लेकिन अज्ञात पर्यटन स्थल हैं ,जिन्हें विश्वपटल पर लाये जाने पर राज्य में पर्यटन का आशातीत विकास निस्च...
-
सुग्गा बांध जलप्रपात :- यह जलप्रपात महुआडांड़ से 28 किमी पीछे और बारेसांड़ से सात किमी आगे बेतला- महुआडांड़ (SH-9) सड़क से 1.5 किलोमीटर ...
-
कोयल व्यू पॉइंट लातेहार . नेतरहाट बस स्टैंड से लगभग दो किलोमीटर दूर चीड़ के वनों के बीच स्थित यह स्थान नेतरहाट के प्रमुख दर्...
-
मैगनोलिया सनसेट प्वाइंट :- नेतरहाट से 10 कि मी की दूरी पर दो दिलों के मिलन का संगम स्थल है जिसे मैगनोलिया प्वाइंट या सनसेट प्वाइंट के न...

